साल 2020 ने सुशांत सिंह राजपूत जैसे बड़े स्टार हमारे बीच से चले गए। आज भी उनके फैंस और परिवार वाले इस दुख से बाहर नहीं निकले हैं। SSR का फैनपेज आज भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और उनकी याद में उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जाते हैं। आज सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है और इस मौके पर एक खास वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया है। रिया चक्रवर्ती सुशांत की प्रेमिका थी और उनकी मौत के मामले में भी आरोपी रही है।

रिया ने किया सुशांत को याद :

रिया और सुशांत करीब दो-तीन साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने कुछ समय लिविन में भी बिताया। दोनों को जिम, शॉपिंग और डेटिंग में एक साथ देखा जाता था। फिर अचानक सुशांत की मौत ने सब कुछ बदल कर रख दिया। सुशांत के जाने के बाद रिया पर कई तरह के आरोप लगे। हालांकि आज रिया ने उनके बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया है।

देखिए जिम में मस्ती वाला वीडियो :

इस वीडियो में सुशांत और रिया जिम के अंदर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों का जिम लुक बेहद क्यूट लग रहा है। सुशांत अलग-अलग अंदाज में मस्ती करते हुए पोज दे रहे हैं और रिया उनकी तारीफ कर रही हैं।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं :

सुशांत के इस वीडियो को देखने के बाद अब उनके फैंस इस पोस्ट पर हार्ट एंड किस इमोजी भेज रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने पूछा है कि क्या आपको सच में सुशांत की याद आती हैं ? तो एक ने वहां लिखा कि तुम दोनों साथ में कितने प्यारे लग रहे हो।