मध्यप्रदेश में बेलगाम दौड़ते वाहनों से हो रहे  सड़क हादसे थमते दिखाई नहीं दे रहे। शनिवार को सीधी में एक बड़े सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवपुरवा गांव में दोपहर करीब तीन बजे की है। बताया जा रहा है कि ऑटो सीधी से शिवपुरवा की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक से ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। जिला कलेक्टर और SP भी मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे का कारण हाईवा ट्रक की तेज रफ़्तार को बताया जा रहा है।  

गौरतलब है कि हाल ही में गुना में हुए सड़क हादसे के बाद CM मोहन यादव ने आला अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर वाहनों की फिटनेस और स्पीड को लेकर एक्शन के निर्देश दिए थे लेकिन इसके बाद ही हादसों की रफ़्तार थमती नज़र नहीं आ रही है।