टीवी शो खतरों के खिलाड़ी में होस्ट रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स से मजेदार चीजें करवाते ही रहते हैं। अब हाल ही में कलर्स टीवी ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोहित ने पहले रुबीना से मेंढक को किस करवाया था और अब इगुआना को किस करवाया है।
इस वीडियो में रोहित रुबीना से कहते हैं कि रात को सपन में उन्होंने रुबीना के पति अभिनव को देखा। वो यहां सेट पर वेश बदलकर घूम रहे हैं। अब रुबीना को उनसे मिलवाना है।
इस बात से रुबीना घबरा जाती हैं और रोहित रुबीना को एक जानवर को किस करने का चैलेंज दे देते हैं। वो जानवर है गिरगिट की तरह दिखने वाला इगुआना, जिसे रुबीना को किस करना ही पड़ता है।