महाकाल लोक के बाद उज्जैन को एक और बड़ी सौग़ात मिली है। अब उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप-वे बनाया जाएगा। इसके लिए 209 करोड़ रुपए की मंज़ूरी दे गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्वयं यह जानकारी दी है।
मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर बताया कि रोप वे दो किलोमीटर लंबा होगा और इससे उज्जैन रेलवे स्टेशन से महज़ पाँच मिनट में महाकाल मंदिर पहुँचा जा सकेगा।
यह भी बताया गया है कि रुपये का निर्माण कार्य अगले साल जुलाई में शुरू होगा। रोप वे स्टेशन में लोगों के लिए प्रतीक्षालय, शौचालय के साथ बस व कार पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। इससे पहले मंदिर के विस्तार के लिए पहले चरण की योजना के तहत महाकाल लोक का निर्माण किया गया है।
मंगलवार को महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।