आरआरआर 600 करोड़ रुपये के पार

साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण की 'आरआरआर' रोजाना बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े शेयर किए। इस हिसाब से राजामौली की फिल्म के हिंदी वर्जन ने 120.59 करोड़ रुपये की कमाई की है। (RRR फिल्म ने दुनियाभर में कमाए 600 करोड़)

'पोस्ट महामारी' 'आरआरआर' अपने पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने शुक्रवार को 20.07 करोड़ रुपये, शनिवार को 24 करोड़ रुपये, रविवार को 31.50 करोड़ रुपये, सोमवार को 17 करोड़ रुपये, मंगलवार को 15.02 करोड़ रुपये और बुधवार को 13 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by $@M (@samthebestest_)

आरआरआर मूवी

फिल्म 'आरआरआर' ग्लोबल मार्केट में भी नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालान के मुताबिक, फिल्म ने 5 दिनों में 600 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। छठे दिन आरआरआर ने 50.74 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही RRR का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6 दिनों में 672.16 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म अब 700 करोड़ रुपये की हो गई है। RRR ने 672.16 करोड़ रुपये की कमाई कर बाहुबली को पीछे छोड़ दिया है। यह 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में दंगल, बाहुबली 2, बजरंगी भाईजान, पीके, संजू, बाहुबली, सुल्तान जैसी फिल्में शामिल हैं। इस हफ्ते सिनेमाघरों में आरआरआर का मुकाबला जॉन अब्राहम की 'अटैक' से होगा।