रियल लाइफ कपल सैफ अली खान और करीना कपूर को बॉलीवुड का परफेक्ट कपल माना जाता है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। अब 12 साल के बाद दोनों कलाकार एक बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने की तैयारी में हैं।
आखिरी बार यह जोड़ी बड़े पर्दे पर साल 2012 में 'एजेंट विनोद' में दिखी थी। इससे पहले करीना और सैफ ने पहले 'टशन' और 'कुर्बान' में एक साथ काम किया है। 'कुर्बान' में दोनों के बीच की हॉट केमेस्ट्री बहुत पसंद की गई थी।
अब सैफ अली खान और करीना कपूर ने हाल ही में एक शो में साथ काम करने को लेकर खुलासा किया। टाटा प्ले के शो नाऊ बिंजिंग के दौरान कपल ने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर संकेत दिया है, इस शो का प्रसारण 24 जनवरी को होने वाला है।
एक शो में करीना ने बताया है कि मेरा मानना है कि अगर एक अच्छी फिल्म है, तो लोग हमें एक साथ देखना चाहेंगे। अब हमें एक साथ कुछ पसंद आया है।
वहीं सैफ ने आगे कहा कि हम वास्तव में किसी चीज पर काम कर रहे हैं और कुछ ऐसा लाने की कोशिश कर रहे हैं जो इस बात को ध्यान में रखे कि हम शादीशुदा हैं और यह ड्रामा इस चीज के थोड़ा खिलाफ है। इसलिए यह कार्य अभी प्रगति पर है।