बिग बॉस का विवादों से गहरा नाता है। बिग बॉस का हर सीज़न किसी न किसी बात को लेकर हर बार चर्चा में रहता है। इस बार विवाद की शुरुआत साजिद खान के साथ हुई है, इस बार ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जब से साजिद खान की बिग बॉस 16 में एंट्री हुई है तब से मीटू के दौरान उन पर लगने वाले आरोपों की भी बाढ़ आ गई है।
एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा शुरू से ही इस मामले को लेकर काफी मुखर रही हैं और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी राय रखने के लिए शो को कानूनी नोटिस भी भेजा है। अब एक्ट्रेस ने साजिद खान के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करा दी है।
हाल ही में शर्लिन को थाने के बाहर स्पॉट किया गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें उन्हें शिकायत की कॉपी हाथ में पकड़े देखा जा सकता है। एक्ट्रेस को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि वो यहां साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आई हैं। शर्लिन ये कहती हुई दिखाई दे रही हैं, कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर बिग बॉस के प्रसारण को रोके जाने की भी मांग की है।
शर्लिन ने आगे कहा, “हम कई दिनों से बिग बॉस से मीटू के आरोपी साजिद खान को शो से हटाने की गुजारिश कर रहे हैं, लेकिन वो हमें नजरअंदाज कर रहे हैं, वो हमारे दर्द को नकार रहे हैं, हमने अपने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र भेजकर उनसे बिग बॉस का प्रसारण रद्द करने का अनुरोध किया है। जब तक साज़िद पर शो की सभी पीड़ित महिलाओं का आरोप है, शो का प्रसारण रद्द कर दिया जाना चाहिए।
आपको बता दें कि साजिद खान पर अब तक कई महिलाएं आरोप लगा चुकी हैं। इसमें सिनेमा जगत के अलावा दूसरे क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं। सोशल मीडिया पर भी साजिद खान को लगातार बिग बॉस से बाहर करने की मांग की जा रही है।