इसी साल जून में सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद अभिनेता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी गई। लेकिन अब मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा को देखते हुए उन्हें Y+ कैटेगरी दे दी है।

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा पहले से भी ज्यादा बढ़ा दी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान को सुरक्षा मुहैया कराई। लेकिन अब सलमान की जान पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा पहले से भी ज्यादा कड़ी कर दी है। क्योंकि वह सलमान को लेकर कोई लापरवाह नहीं करना चाहते।

हाल ही में सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद ही अभिनेता को X कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला लिया गया। लेकिन मुंबई पुलिस की सुरक्षा शाखा ने सलमान की सुरक्षा को देखते हुए बढ़ाकर Y+ कर दी है, क्योंकि वह सलमान को हर संभव सुरक्षा मुहैया कराना चाहती है। 

सलमान खान की सुरक्षा के लिए हमेशा हथियारों के साथ एक पुलिस गार्ड तैनात रहता था। लेकिन अब दो पुलिस गार्ड 24 घंटे हथियारों से सलमान की पहरेदारी करेंगे। यह सब सलमान खान को मिली धमकी के बाद किया गया। पुलिस सलमान को हर संभव सुरक्षा मुहैया कराने की कोशिश कर रही है।

सलमान खान के काला हिरण का शिकार करने के मामले के बाद से ही लॉरेंस विश्नोई गैंग एक्टर से नाराज़ चल रहा है। इस मामले के बाद से ही बिश्नोई गैंग सलमान के पीछे हाथ धोकर पड़ा है। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने सलमान को मारने की योजना बनाई है। इससे पहले भी सलमान को कई बार पहले भी कई बार मारने की प्लानिंग की गई है।

फिल्म 'रेडी' की शूटिंग के दौरान सलमान पर भी हमला हुआ था, हालांकि सलमान किसी तरह से बच गए थे। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि सलमान जहां भी जाएंगे, ये दोनों हथियारबंद गार्ड हमेशा उनके साथ रहेंगे। इसके साथ ही सलमान खान के घर पर भी 2 गार्ड भी तैनात किए जाएंगे, जिसका मतलब है कि सलमान खान को अब मुंबई पुलिस से नियमित रूप से सुरक्षा मिल सकेगी।