बिग बॉस 16 के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान सौंदर्या के सामने गौतम को बेनकाब करने वाले हैं। सलमान खान एक ऐसा खुलासा करने जा रहे हैं जिसे सुनकर सौंदर्या हैरान रह जाएंगी। प्रोमो के मुताबिक इस खुलासे के बाद सौंदर्या और गौतम के रिलेशन में बड़ा धमाका होने वाला है। लेकिन सवाल ये है कि सलमान ने ऐसा क्या कह दिया जिससे सौंदर्या नाराज हो गईं। आइए जानते हैं।
दरअसल 'वीकेंड का वार' में सलमान खान सौंदर्या से कहते नजर आ रहे हैं कि आप उनका बचाव कर रहे थे। उसने तुम्हारे लिए कुछ कहा है। सलमान सौंदर्या को एक क्लिप दिखाते हैं, जिसमें गौतम विज अपने दोस्त शालीन भनोट के साथ बैठे हैं और निम्रत कौर अहलूवालिया भी उनके साथ हैं। इस बीच, शालीन और निम्रत सौंदर्या का मजाक उड़ाते हैं और बिना कुछ कहे गौतम मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं।
इस क्लिप को देखने के बाद सौंदर्या गुस्सा हो जाती हैं और शालीन पर चिल्लाती हैं कि तुम्हारे दोस्त तुम्हारे सामने मेरा मजाक उड़ा रहे हैं, गौतम को जवाब देना चाहिए था। अगर मेरे पिता होते, तो वह उसे थप्पड़ मारते, वह मेरा सम्मान करते, कृपया चले जाओ। सौंदर्या यह सब कहते हुए रोती हुई नज़र आ रही हैं। आपको बता दें कि शो में ऐसा पहली बार हुआ है कि सौंदर्या शर्मा बिग बॉस के घर में इतनी इमोशनल हो गई हैं।
अब 'वीकेंड के वार' एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि गौतम का व्यवहार उनके रिश्ते को कैसे प्रभावित करता है। क्या इन सबके बाद सौंदर्या गौतम से मुंह मोड़ लेगी? या फिर दोनों के बीच सब ठीक हो जाएगा। ये तो एपिसोड के टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन प्रोमो देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीकेंड का वार काफी दिलचस्प होने वाला है। आखिर सलमान को कंटेस्टेंट्स की पोल तो खोलनी ही है।