मुंबई. बालीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों टेंशन में हैं. सलमान और उनके पिता सलीम खान को कुछ हफ्ते पहले धमकी भरा लेटर मिला था. इस लेटर में सलमान और पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद से मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आ गई. सलमान को धमकी मिलने के बाद से ही मुंबई पुलिस गंभीरता से जांच में लगी हुई है। सलमान की सिक्यॉरिटी और बढ़ा दी गई थी।
वहीं सलमान भी अपनी और पिता की सुरक्षा को लेकर भी चौकन्ने हो गए हैं। सलमान अब बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलते हैं, वहीं उन्हें पुलिस ने हथियार रखने का लाइसेंस भी इशू कर दिया है। यानि अब सलमान खान अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक या अन्य हथियार रख सकते हैं।
पंजाबी सिंगर Sidhu Moose Wala के मर्डर के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ही Salman Khan को भी जान से मारने की धमकी थी। पुलिस से पूछताछ में बिश्नोई ने कबूल भी किया था कि उसने सलमान खान के घर की रेकी भी करवाई भी और हत्या की पूरी प्लानिंग भी कर ली थी। सलमान और सलीम खान के नाम धमकी भरे लेटर में लिखा था कि तुम्हारा भी वही हाल होगा, जैसा सिद्धू मूसेवाला का किया था।
लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी क्यों दी, इसकी वजह भी दिलचस्प है. सलमान को धमकी का मामला 1998 में हुए सलमान के काला हिरण केस से जुड़ा हुआ है। सलमान पर आरोप है कि उसने काले हिरण का शिकार किया था। काले हिरण की राजस्थान का बिश्नोई समाज पूजा करता है और उसे पवित्र मानता है। इसी शिकार के केस के कारण लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी दे दी थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
सलमान खान ने अपनी सिक्यॉरिटी और बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले सलमान ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी। साथ ही बंदूक के लाइसेंस के लिए आवेदन भी किया था। सलमान ने अपनी गाड़ी भी अपग्रेड करके पूरी तरह बुलेटप्रूफ कर ली। सलमान अब बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर में चलते हैं और उनके साथ कई हथियारबंद सिक्यॉरिटी गार्ड्स भी रहते हैं।