नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की विख्यात मोबाइल कंपनी Samsung आज भारतीय मार्केट में नया फोन लॉन्च करने जा रही है। Samsung Galaxy M13 5G को ऑनलाइन इवेंट में पेश किया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आज दोपहर 12 बजे से की जाएगी। Samsung ने स्मार्टफोन के बारे में पूरा खुलासा नहीं किया है। 

इस फोन का बेस वेरिएंट 11,999 रुपये में पेश किया जा सकता है। इसका टॉप-एंड वेरिएंट 12,999 रुपए में लॉन्च हो सकता है। वहीं, एक और मॉडल लॉन्च किया जा सकता है जिसकी कीमत 15,999 रुपये हो सकती है।

ये हैं Samsung Galaxy M13 5G के संभावित फीचर्स:
इसमें 6.5 का एलसीडी डिस्प्ले के साथ है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर हो सकता है। इसमें 12GB तक रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल कैमरा का दिया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये स्मार्टफोन 4GB रैम/64GB स्टोरेज और 6GB रैम/128GB स्टोरेज के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को कई यूजर्स के बजट के हिसाब से लॉन्च किया जा सकता है।