टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार सना अमीन शेख अपने तलाक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने पति से अलग होने की घोषणा की थी, जो उनके फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली खबर थी। सना ने 2016 में टेलीविजन निर्देशक एजाज शेख से शादी की थी। शादी के 6 साल बाद अभिनेत्री ने अपने पति से तलाक लेने का फैसला किया है।

बता दें कि सना ने अपने तलाक की खबरों पर बात करने से साफ मन कर दिया है। अभिनेत्री का कहना है कि अगर वह दुनिया के सामने अपनी टूटी शादी की ज्यादा बात करेंगी तो उन्हें ज्यादा तकलीफ होगी। अभिनेत्री ने अपनी शादी टूटने के पीछे की वजह बताई।

उन्होंने कहा, 'हमने पहली मुलाकात के एक महीने के बाद शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद हम दोनों अपने अपने कामों में बिजी हो गए और एक दूसरे को समय ही नहीं दे पाए। काम से फ्री होकर हमने जब एक दूसरे को समय दिया तो समय आया कि हम शादी से अलग-अलग उम्मीद रखते हैं। हमारे बीच कंपैटिबिलिटी इश्यूज थे।' सना ने आगे कहा, 'हम पिछले छह सालो में कई बार अलग हुए और कई बार साथ आये क्योंकि हम अपनी शादी को बचाना चाहते थे।

लेकिन हमें एहसास हुआ कि हम एक दूसरे के साथ खुश नहीं हैं। जब शादी को बचाने का कोई रास्ता नहीं मिला तो हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।