संध्या मृदुल ने हाल ही में एक साक्षात्कार में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह से वे बॉडी शेम्ड थीं और उन्होंने 'पेज-3' और 'रागिनी एमएमएस-2' जैसी फिल्मों में ब्रेस्ट पैड पहने थे। यहां तक कि उनके फिगर को लेकर उन्हें बहुत अलग तरह की सलाह तक दी गई थी।
हाल ही में संध्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की थी कि कैसे उन्हें बताया गया था कि अगर उन्होंने अपने ब्रेस्ट पर काम नहीं किया तो वे हीरोइन नहीं बन सकतीं। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें पेज 3 और रागिनी एमएमएस 2 के लिए ब्रेस्ट पैड तक पहनना पड़े थे।
संध्या मृदुल ने कहा कि उन्होंने फिल्म निर्माताओं से कहा कि वह अपना बॉडी चेंज करने के लिए तैयार नहीं हैं। संध्या ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें बताया गया था कि उनके ब्रेस्ट नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि एक फिल्म के लिए उन्हें यह भी कहा गया कि हम आपको कास्ट करना चाहते हैं लेकिन हमें इस रोल के लिए बड़े ब्रेस्ट की जरूरत हैं। अभिनेत्री ने आगे खुलासा किया कि तब उन्हें पैड अप करने के लिए कहा गया।
संध्या मृदुल ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो बनेगी अपनी बात (1994) में एक छोटी सी भूमिका से की थी। वह कोशिश - एक आशा में अपनी मुख्य भूमिका के फेमस हुईं। बाद में उन्होंने साथिया, पेज 3, रागिनी एमएमएस 2, और भी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।