महाशिवरात्रि पर एक्ट्रेस सारा अली खान ने अलग-अलग शिव मंदिरों में दर्शन की तस्वीरें साझा की हैं। अब इन तस्वीरों को लेकर सारा को न सिर्फ ट्रोल किया जा रहा है बल्कि धमकियाँ तक दी जा रही हैं।

इन तस्वीरों को लेकर कुछ कट्टरपंथी इस्लाम का हवाला देकर तंज कस रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स सारा के समर्थन में भी नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि ‘तस्वीरें भले पुरानी हों, मगर शिवरात्रि के मौके पर उन्होंने अगर अपने फैंस को शुभकामना देने का प्रयास किया है तो इसमें क्या गलत है’।

कुछ यूजर्स ने सारा की तारीफ करते हुए लिखा कि ‘इसमें बवाल या विवाद जैसी कोई चीज नहीं है। उनकी भावना किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाते नहीं दिख रही है। वह किसी का महिमामंडन भी नहीं कर रही हैं। वैसे भी सारा के फैंस में हर जाति धर्म के लोग हैं’।

सारा अली खान एक्टर सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा ने साल 2018 में अभिषेक कपूर की रोमांटिक ड्रामा ‘केदारनाथ’ के साथ बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट सुशांत थे। इसके बाद सारा ने रणवीर सिंह के साथ ‘सिंबा’, वरुण धवन के साथ ‘कुली नंबर 1’ और कार्तिक आर्यन के साथ ‘लव आज कल 2’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का ध्यान खींचा।