ससुराल सिमर का सीरियल में लीड रोल निभाने वाले शोएब इब्राहिम की बहन सबा का निकाह धूम-धाम से हो चुका है। अब शादी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शोएब के फॉलोअर्स उनके ब्लॉग का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने इंस्टा पर तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं शादी के इनसाइड वीडियोज भी इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रहे हैं। 

हर कोई शोएब और उनकी वाइफ दीपिका कक्कड़ की जमकर तारीफ कर रहा है उन्हें बेस्ट भाई और भाभी कहा जा रहा है। बहन को विदाई पर शोएब और दीपिका काफी इमोशनल थे। शोएब इब्राहिम ने अपनी बहन सबा की शादी का जश्न बेहद धूमधाम से मनाया।

हर सेरिमनी की झलकियां वह अपने इंस्टाग्राम पर देते रहे हैं। सोमवार को उन्होंने एक इमोशनल तस्वीर पोस्ट की। इसमें शोएब अपनी बहन का माथा चूमते दिख रहे हैं। उनकी बहन भी काफी इमोशनल दिख रही हैं। इस फोटो के साथ शोएब ने कोई कैप्शन नहीं दिया है। उन्हें लोगों के कई कमेंट्स मिले हैं। एक यूजर ने लिखा है, दुनिया का सबसे अच्छा भाई। एक और कमेंट है, इस फीलिंग को जताना बहुत कठिन है।