मध्यप्रदेशमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के दौरों के बाद सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हैं। इन चर्चाओं के बीच शनिवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। 
 
ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह ने ट्वीट कर मुलाक़ात को सौजन्य भेंट बताया। साथ ही बताया कि इस दौरान नागर विमानन क्षेत्र सहित विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की हुई।

गौरतलब है कि दोनों ही नेताओं को लेकर इस समय प्रदेश की सियासत में कई तरह की चर्चाएं हैं। उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ही उनके साथ थे। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह भी जब ग्वालियर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण  के कार्यक्रम में आए थे तो वे सिंधिया के जयविलास पैलेस पहुंचे थे। इसके बाद से ही भाजपा की अंदरूनी राजनीति पर चर्चाएं चल रही हैं।