प्रदेश के 18 जिलों के 46 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना के परिणाम मिले जुले' नजर आ रहे हैं। इसमें कांग्रेस और भाजपा दोनों में जमकर मुकाबला चल रहा है। पहला नतीजा रतलाम में सैलाना नगर परिषद से आया। यहां कांग्रेस को बहुमत मिला है। तस्वीर शाम तक साफ होगी। कांग्रेस के 8, भाजपा के 5 और 2 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीते। हालांकि भाजपा की बढ़त कांग्रेस से ज्यादा है। 23 निकायों (11 नगर पालिका और 12 नगर परिषद) में भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के खाते में अब तक 8 निकाय (5 नगर पालिका और 3 नगर परिषद) आए हैं। जबकि एक नगर पालिका और 2 नगर परिषद में अन्य ने कब्जा जमाया है।
नाथ के गढ़ में भाजपा की एंट्री
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा जिले की मेहगांव नगर परिषद भाजपा ने कांग्रेस से छीन ली। यहां 9 सीट पर भाजपा, 6 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। सौसर नपा में भी भाजपा को बहुमत मिला। 15 वार्ड में से भाजपा ने 14 जीती। पांदुरना नगर पालिका में कांग्रेस ने बहुमत बनाते हुए 17 सीट पर जीत हासिल की। 10 सीट भाजपा, 3 सीट निर्दलीय को मिली। पांढुरना के दमुआ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा में कहा था- आपने सांसद नहीं दिया, विधायक नहीं दिया, एक पार्षद तो जिता दो...| जुन्नारदेव नगर पालिका में शुरुआती रुझान में भाजपा पांच व कांग्रेस 4 सीट पर आगे चल रही थी। हरई में भाजपा को सिर्फ 1 सीट मिली।
मंत्री शाह व साधौ को मिली हर: खंडवा की पुनासा नगर परिषद की 15 सीट पर 8 में भाजपा, 2 पर कांग्रेस, 4 पर निर्दलीय जीते। वार्ड 9 में टाई हो गया। खंडवा की नगर परिषद हरसद की 11 सीट पर कांग्रेस.2 पर भाजपा व 2 पर निर्दलीय जीते। हरसूद वन मंत्री विजय शाह का ग? है। कुछ दिन पहले यहां चुनावी सभा करते हुए वन मंत्री ने कहा था- पप्पू में कुछ कमी, इसीलिए शादी नहीं हो रही। उधर, खरगोन जिले की महेश्वर नगर परिषद में 15 में से 10 वार्ड में भाजपा ने जीत दर्ज की। 3 पर कांग्रेस और 2 पर निर्दलीय की जीत हई है। महेश्वर से विजयलक्ष्मी साधौ कांग्रेस की विधायक हैं। मंडलेश्वर में कांग्रेस लीड पर है।
कुलस्ते के क्षेत्र में टाई : केंद्रीय मंत्री कुलस्ते के क्षेत्र डिंडौरी नगर परिषद भाजपा और कांग्रेस को 6-6 सीट मिली है। 3 निर्दलीय जीते। डिंडौरी जिले की शहपुरा नगर परिषद में भाजपा को बहुमत मिला। 13 सीट पर भाजपा, 1-1 सीट कांग्रेस और निर्दलीय के खाते में गईं।
मंत्री भार्गव के गढ़
भाजपा मंत्री गोपाल भार्गव के गृहनगर सागर जिले की गढ़ाकोटा नगर पालिका में कांग्रेस का सफाया हो गया है। यहां 23 की 23 सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की। खुरई नगर पालिका में सभी 11 वार्डों में भाजपा जीती। 21 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। सागर की ही कर्रापुर नगर परिषद के 15 वार्ड में से 9 में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।