जिसे जानकारी न हो उसे प्लाज्मा और मौसंबी रस दोनों एक जैसे ही दिखाई देते हैं। यूपी के प्रयागराज से मरीजों को भरमाने वाली एक ऐसी ही ख़बर सामने आई है। जहां डेंगू के एक मरीज को कथित तौर पर प्लाज्मा के बजाय मौसंबी का रस चढ़ा दिया गया जिससे मरीज़ की मौत हो गई।

वीडियो यूपी की एक ब्लड बैंक यूनिट का बताया जा रहा है। वीडियो को एक पत्रकार ने साझा किया है। वीडियो में परिजनों ये आरोप लगाते दिखा रहे हैं कि चिकित्सा प्रक्रिया के लिए दिया गया रक्त प्लाज्मा नकली था ये प्लाज्मा न होकर मौसंबी का जूस था। 

अब संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

वहीं यूपी के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को आसपास के इलाकों में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए छुट्टी लेने से रोक दिया गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को यहां नगर निगम को डेंगू के नियंत्रण और रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराने का निर्देश दिया। कोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार से चिकित्सा सुविधाओं के उन्नयन के बारे में भी बताने को कहा।