बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान तलाक के बाद से ही अर्सलान गोनी संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। सुजैन और अर्सलान अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए गए हैं। हाल ही में यह कपल छुट्टियां मनाते भी नजर आया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इस सब के बीच अब इस कपल से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान जल्द ही अर्सलान गोनी संग शादी कर सकती हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक सोर्स ने खुलासा करते हुए बताया कि, "सुजैन और अर्सलान काफी मैच्योर है वो जानते हैं कि उन्हें अपनी बाकी की जिंदगी एक साथ बितानी है और इसलिए वो शादी करना चाहते हैं। सुजैन ने भी अपनी दूसरी शादी करने पर अब गंभीरता से विचार किया है। साथ ही ये भी जानकारी सामने आई है कि अगर यह कपल शादी करता है तो ये बेहद साधारण तरीके से की जाएगी। कोई भी बड़ा समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि सुजैन और अर्सलान की शादी से पहले अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद की शादी को लेकर भी चर्चा जोरों पर थीं। इस बारे में मीडिया को एक सोर्स ने बताया था कि ऋतिक रोशन जल्द ही सबा आज़ाद के साथ शादी करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कपल ने कुछ कहा नहीं है कि वो शादी करना चाहते हैं या फिर नहीं। हालांकि, सुजैन को लेकर यह कहा जा रहा है कि वह अपने बॉयफ्रेंड संग शादी जरूर करेंगी, लेकिन इसकी डेट को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

Image

बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन और एक्स वाइफ़ पत्नी सुजैन खान ने साल 2000 में एक-दूसरे से शादी की थी। ये कपल मनोरंजन जगत के मशहूर और लोकप्रिय कपल्स में से एक था। हालांकि, दोनों का यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं सका और दोनों ने साल 2013 में तलाक ले लिया था। हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों अपने बच्चों रेहान और रिदान की परवरिश एक-साथ मिलकर कर रहे हैं।