भोपाल : राज्य के उच्च शिक्षा आयुक्त दीपक सिंह ने सभी विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों एवं सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के अंतर्गत निर्देश जारी किये हैं कि स्नातक द्वितीय वर्ष में विद्यार्थी माइनर विषय को मेजर विषय के रूप में परिवर्तित कर सकेंगे। विद्यार्थी को माइनर विषय का प्रथम प्रश्न पत्र को अतिरिक्त के्रडिट के लिए उत्तीर्ण करना होगा। संबंधित महाविद्यालय उपलब्ध सीट संख्या के आधार पर तथा संबंधित विषय की मेरिट के आधार पर अनुमति प्रदान की जाएगी।
निर्देश में आगे कहा गया है कि एनसीसी, एनएनएस तथा शारीरिक शिक्षा विषय की शिक्षण व्यवस्था संस्था में उपलब्ध स्टाफ से कराया जाये। साथ ही संभाग मुख्यालय में क्लस्टर बनाकर शिक्षण व्यवस्था की जाए। इस सम्बंध में समस्त संबंधित क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक कार्यवाही पूर्ण कर कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा की अकादमी शाखा के ई-मेल पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रेषित करें।