जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट बोल्ड फोटोज शेयर की है। तस्वीरों में उन्हें स्लीवलैस क्रॉप टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसमें उनका स्लिम और वेल टोंड फिगर भी नजर आ रहा है। जाह्नवी कपूर के बाल खुले हुए हैं।

उन्होंने मेकअप कर रखा है और वह बोल्ड अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'अनडन' जाह्नवी कपूर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 2 घंटे में सवा 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

वहीं इस पर 3800 कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर स्टनिंग, ब्यूटीफुल, कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है, जो जाह्नवी से जले-जरा साइड से चले, सो ब्यूटीफुल, लुकिंग हॉट, फायर जैसे कमेंट कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर जंगल की आग की तरह फैल रही है।

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म गुडलक जेरी में नजर आई थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही श्रीदेवी का निधन हो गया था।