सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक ले रहे हैं। उन्होंने शादी के 24 सालों  बाद ेक-दूसरे से अलग होने का निर्णय लिया है। सीमा सजदेह फ़ैब्युलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ में नजर आई थीं। पेशे से सीमा फैशन डिजाइनर भी है। सोहेल खान से अलग होने पर अब उन्होंने पहली बार रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस निर्णय पर चर्चा भी की। सोहेल और सीमा 1998 में प्यार किया तो डरना क्या के सेट पर पहली बार मिले थे।

 

इसके बाद दोनों ने भागकर शादी कर ली थी। कपल के निर्वान और योहान नाम के दो बेटे भी हैं। तलाक फाइल करने के कुछ समय पहले से ही दोनों अलग रह रहे थे। जब तलाक के बारे में सीमा सजदेह से पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मुझे जीवन में आगे बढ़ना था। इसलिए मैंने यह निर्णय लिया है। बच्चों के लिए, परिवार के लिए, मेरे भाई-बहनों को और भी सभी को मेरे निर्णय के बारे में पता है।

सीमा सजदेह कहती है, 'मैं अपने जीवन को पॉजिटिव एंगल से देख रही हूं' सीमा आगे कहती है, 'मेरे परिवार वालों का यह बात समझनी चाहिए। मैंने कई सारी नेगेटिविटी को छोड़ दिया है। अब मैं ऐसे स्तर पर पहुंच गई हूं, जहां मैं किसी चीज की चिंता नहीं करती मेरे लोगों को पता है कि मैं कौन हूं।'