मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरहटा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक शख्स की बाइक के स्पीडो मीटर में एक नागिन दिखाई दी। जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया और बाइक के पास काफी भीड़ जमा हो गई।
जिस किसी ने भी बाइक चालक की बाइक के स्पीडो मीटर में नागिन को देखा वो हैरान रह गया। जमा हुए लोगों ने बाइक के स्पीड मीटर को हिला-हिलाकर नागिन को बाहर निकालने की कोशिश की। बताया जा रहा है, कि फिलहाल नागिन को सही सलामत स्पीड मीटर से निकालकर जंगल में छोड़ दिया गया है।
इस तरह की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में उत्तरप्रदेश के रायबरेली में स्कूल बस में 15 फीट का अजगर मिला था। इस तरह की घटनाओं को देखते हुए बेहद सतर्कता बरते जाने की जरुरत है।