जावेद अख्तर हमेशा शबाना के घर उनके पिता से मिलने आया करते थे और अपनी कविताओं को लेकर उनसे सलाह मांगते थे। इस दौरान शबाना को पता चला था कि जावेद अख्तर एक मजाकिया शख्स थे। शबाना, जावेद अख्तर में अपने पिता की झलक देखती थी। फायर और सलाम बॉम्बे जैसी फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी की जिंदगी के कई अनोखे किस्से है जिसके बारे में शायद ही लोग जानते होंगे।

उनकी मां शौकत आजमी की ऑटो-बायोग्राफी कैफ एंड आई मेमॉयर' में शबाना को लेकर कई बड़ी बातों का खुलासा किया गया है। शौकत आजमी की ऑटो-बायोग्राफी कैफ एंड आई मेमॉयर' में लिखा गया है कि शबाना को हमेशा ऐसा लगता था कि उनकी मां अपने बेटे यानि की शबाना के भाई को सबसे ज्यादा प्यार करती थी। उनकी मां ने बताया कि स्कूल की लेबोरेटरी में शबाना ने कॉपर सल्फेट खा लिया था। जब शबाना की दोस्त से पूछा गया तो उसने शबाना की मां को बताया, 'आप उससे ज्यादा बाबा (शबाना के भाई) को प्यार करती है और इसलिए वह नाराज थी।

शबाना ने दूसरी बार सुसाइड अटेम्प्ट बचपन में ही किया जब शबाना की मां ने उन्हें घर से निकल जाने के लिए कह दिया था। इस बात से शबाना बहुत ज्यादा दुखी थी और ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन पर उसने ट्रेन के आगे आने की कोशिश की थी। शौकत की किताब में लिखा गया है कि शबाना बचपन से ही काफी समझदार बच्ची रही। वह कभी भी अपने माता-पिता से एक्स्ट्रा पैसा नहीं मांगती थी।