शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री लाजवाब है इसका अंदाज़ा कबीर सिंह के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जा सकता है। अब,ये सुपरहिट ऑन-स्क्रीन जोड़ी अपने फैन्स के लिए फेमस सेलिब्रिटी चैट शो, कॉफी विद करण में शिरकत करते दिखाई देंगे और शो में दोनों की करण के साथ मजेदार गॉसिप सुनने को मिलेगी।
शाहिद कपूर ने कियारा के साथ एक तस्वीर साझा करके इस बात की घोषणा की, तस्वीर के साथ शाहिद ने कैप्शन में लिखा है "कॉफ़ी विद कियारा .... क्षमा करें, करण जौहर।"
पोस्ट का जवाब देते हुए, करण जौहर ने कहा, “मुझे यह पसंद है। मुझे आशा है कि मेरी नौकरी नहीं जाएगी।" इस पर कियारा आडवाणी ने कहा, "करण जौहर, आपकी नौकरी कोई नहीं ले सकता।"
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के प्रशंसकों ने उन पर कमेंट सेक्शन में ढ़ेर सारा प्यार लुटाया है।
कियारा आडवाणी ने भी शाहिद कपूर और करण जौहर के साथ एक फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कबीर..कियारा..करण और ढेर सारी कॉफी।"
सोमवार को, करण जौहर ने शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के साथ अगले एपिसोड का प्रोमो भी जारी किया है, क्लिप की शुरुआत करण जौहर के शाहिद से रैपिड-फायर के सवाल से होती है।
इसके बाद शाहिद कपूर और करण जौहर ने कियारा आडवाणी को शेरशाह के सह-कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनके अफवाह भरे संबंधों को लेकर भी चुटकी ली।
जिस पर कियारा ने जवाब देते हुए कहा, "मैं न तो इनकार कर रही हूं और न ही स्वीकार कर रही हूं"। करण जल्दी से कहते हैं, "क्या आप करीबी दोस्त हैं?" और कियारा ने कबूल किया, "हम निश्चित रूप से करीबी दोस्त हैं ... करीबी दोस्तों से ज्यादा।"
काम के मामले में शाहिद कपूर राज एंड डीके की एक वेब सीरीज़ में दिखाई देंगे, जबकि कियारा आडवाणी विकी कौशल के साथ गोविंदा नाम मेरा में नज़र आएंगी।