बॉलीबुड डीवा शहनाज़ गिल आज यानि कि 27 जनवरी को अपना 29वां बर्थडे मना रही हैं। शहनाज़ ने देर रात केक काटकर अपना बर्थ डे सेलिब्रेट किया। शहनाज़ ने इसका एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
वीडियो में शहनाज़ एक साथ कई सारे केक काटते नज़र आ रही हैं उन्होंने प्रिंटेड ड्रेस पहना हुआ है और वे बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। केक काटने के दौरान शहनाज भी काफी खुश नज़र आ रही हैं। शहनाज के साथ उनके कई सारे फ्रेंड्स के अलावा एक्टर वरुण शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं।
शहनाज़ गिल काफी फेमस एक्ट्रेस हैं अलावा इसके दुनिया भर में शहनाज के कई प्रशंसक हैं, वह जहां भी जाती हैं, प्रशंसक उन्हें घेर लेते हैं।
शहनाज़ को उनके फैंस और फ्रेंड्स भी ख़ास अंदाज़ में बर्थ डे बिश कर रहे हैं। शहनाज़ को उनके ख़ास दोस्त गुरु रंधावा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
गुरु ने लिखा है मेरे प्रिय दोस्त शहनाज़ गिल जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई रोज़ बढ़ते रहो।
आपको बता दें हाल ही में गुरु रंधावा और शहनाज़ गिल का एक म्यूजिक वीडियो द मून राइज़ रिलीज़ हुआ है। वीडियो में दोनों की क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिली थी। अलावा इसके वीडियो शूट के दौरान भी कई शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए थे जिनको फैंस का काफी प्यार मिला था।