बिग बॉस सीजन 13 शहनाज गिल एक बढ़िया अभिनेत्री होने के साथ-साथ कमाल की सिंगर भी है। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी सिंगिंग वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो हमेशा वायरल हो जाते हैं। अब एक बार फिर से शहनाज ने अपनी एक और सिंगिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस वीडियो में अभिनेत्री इमरान हाश्मी और विद्या बालन की फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' का गाना 'हंसी बन गए' जाती नजर आ रही हैं।
शहनाज की आवाज लाजबाज है, जिसे सुनकर यकीनन आपके दिल को सुकून मिलेगा। अभिनेत्री का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और वह खुद न्यूज़ की हेडलाइंस में छाई हुई हैं। वहीं फैंस को अभिनेत्री का गाया गाना इतना पसंद आ रहा है कि वह कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। शहनाज गिल का गाना सुनने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।