किंग खान की फ़िल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के जबलपुर में ङोने जा रही है। शूटिंग के लिए डायरेक्टर राजकुमार हीरानी ने जिला प्रशासन से फिल्म की 3 दिन शूटिंग के लिए मांगी परमिशन ले ली है। 

बताया जा रहा है, कि फिल्म रिटर्न टिकट की शूटिंग की तैयारी यहां पर की जा रही है। 11, 12 और 16 दिसंबर को होगी शूटिंग के लिए परमिशन मिल गई है।

फ़िल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है, कि जबलपुर में कौन-कौन से कलाकार शूटिंग करेंगे।

शूटिंग की ख़बर मिलने के बाद संस्कार धानी की वादियों का नज़ारा एक बार फिर से फ़िल्म में देखने को मिल सकता है।