पंजाबी सिंगर-अभिनेत्री शहनाज गिल अपनी जिंदगी के बुरे दौर से निकलकर अब अपने करियर को चमकाने पर फोकस कर रही हैं। अभिनेत्री जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं, जिसका उनके फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहाँ वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन बीते कुछ समय से अभिनेत्री अपनी सिंगिंग वीडियोज भी शेयर कर रही हैं। उनकी यह वीडियोज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद भी आती हैं। अब शहनाज ने अपनी एक और सिंगिंग वीडियो शेयर की है, जिसे सुनकर उनके चाहने वाले उनकी आवाज पर फ़िदा हो गए हैं।

शहनाज गिल ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना सिंगिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह शाहरुख खान की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' का गाना 'तुझमें रब दिखता है' गाती नजर आ रही हैं। शहनाज की आवाज ने गाने को और भी खूबसूरत बना दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स भी अभिनेत्री की आवाज से काफी इम्प्रेस नजर आ रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'आपकी आवाज सुकून देती हैं, जादू है आपकी आवाज में।' एक अन्य ने लिखा, 'क्या जबरदस्त गाया है।'