रणवीर सिंह ने हाल ही में न्यूड फोटोशूट कराया था, जिसे लेकर वो विवादों में आ गए थे और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। अब इस पर शहनाज गिल ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। शहनाज गिल ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोज का समर्थन किया है। हाल ही में रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए न्यूड होकर फोटोशूट कराया था, जिसे फिल्म इंडस्ट्री से कई लोगों ने सराहा था।

शहनाज गिल से जब रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट के बारे में पूछा गया तो वह शरमा गई। उन्होंने कहा, 'रणवीर की इंस्टाग्राम पोस्ट मैंने कभी लाइक नहीं की है। वह पहली पोस्ट लाइक की है।' इसके पहले मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज मामले में उनका बयान रिकॉर्ड कर लिया है। उन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। रणबीर सिंह का कई लोगों ने सपोर्ट भी किया है। इसमें आलिया भट्ट करीना कपूर, परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर शामिल है।

विद्या बालन ने रणवीर सिंह का समर्थन करते हुए कहा था, 'अरे क्या प्रॉब्लम है? पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है। हम लोगों को भी आंखें सेंकने दीजिए ना।' शहनाज गिल जल्द सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' में नजर आएंगी। वहीं वह ‘हंड्रेड परसेंट’ फिल्म में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही की अहम भूमिका होगी।