श्योपुर ज़िले के विजयपुर नगर में आए दिन होने वाली चोरियों से जनता में काफी रोष है। यहां हर दिन नई चोरी का मामला सामने आता रहता है। कभी घरों के ताले टूट जाते हैं, तो कभी दिन दहाड़े लोगों की जेब से रुपए गायब कर दिए जाते हैं।
"चूड़ी पहनकर बैठ जाओ,"
— काश/if Kakvi (@KashifKakvi) September 9, 2022
चोरी की घटनाओं पर कार्यवाही नहीं होने से परेशान एक महिला ने SDOP को अपने हाथ से चूड़ी उतार कर देते हुए कहा।
MP के श्योपुर ज़िले का मामला। यह चंबल के पानी का असर है। pic.twitter.com/Uq5OiSaTVJ
हैरान करने वाली बात ये है कि टीआई साहब की नज़रों में चोरी करने का प्रयास करना या ताला टूट जाना कोई अपराध नहीं है। क्योंकि इस पर हैरान करने वाली बात यह है कि टीआई सोनपाल सिंह तोमर ने इलाके में हुई 5 चोरियों में से सिर्फ एक की ही रिपोर्ट लिखी है।
अब इस मामले में विजयपुर टीआई सोनपाल सिंह तोमर के खिलाफ नगर वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी एक साथ जमा होकर SDOP निर्भय सिंह के कार्यालय पहुंचे और टीआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत के दौरान यहां भाजपा महिला मोर्चा की मंडल मंत्री तारा देवी और SDOP के बीच बहस होने लगी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि तारा देवी ने SDOP को अपनी चूड़ी तक उतार कर दे दी और कहा कि "या तो कार्रवाई करो, नहीं तो चूड़ी पहन लो"। इस पर SDOP ने कहा कि ये चूड़ी आप टीआई को पहनाएं मुझे कार्रवाई के लिए आवेदन दे, मैं जल्द जांच करूंगा।