बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने तड़के होने वाली भस्म आरती में भाग लिया और दर्शन किए।

 उन्होंने यहां की दर्शन व्यवस्था की भी बहुत सराहना की व कहा 'मुझे यहां इतना अच्छा लगा कि अब यहां हर साल दर्शन करने आऊंगा। महाकाल के दर्शन पाकर जो महसूस हुआ उन्हें वैसा कभी महसूस नहीं हुआ।

गौरतलब है कि पिछले साल सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और उनके पति क्रिकेटर केएल राहुल ने भी महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किये थे।