एस्ट्रावर्स में आपका स्वागत है! प्रेम और प्रकाश की शक्ति और अंधेरे के खिलाफ उनकी लड़ाई को देखने का दूसरा मौका है। डिज्नी+ हॉटस्टार ने इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर - ब्रह्मास्त्र पार्ट वन-शिवा के डिजिटल प्रीमियर के साथ शक्तिशाली अस्त्रों की ताकत का इस्तेमाल किया है।
दर्शक हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में से अपनी पसंदीदा भाषा के चुनाव कर के अपने आराम से इस भव्य अनुभव को जी सकते हैं। 4 नवंबर, 2022 को रिलीज होने वाली, मैग्नम ओपस का निर्माण स्टार स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है, जिसे अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और लिखा गया है।