मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन के साथ प्रारंभ हुई। मंत्रालय में शिवराज कैबिनेट की बैठक में कई अहम् प्रस्तावों पर चर्चा हुई और उनकों मंजूरी भी मिल गई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम् निर्णयों के बारे में जानकारी दी।

कैबिनेट बैठक के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में लिए गए अहम निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, जिन निर्णयों को मंजूरी मिली है उनमें शामिल है..!

1. एमएसएमई विकास ​नीति 2021 के अंतर्गत फर्नीचर और खिलौना इकाईयों को भी विशेष वित्तीय सहायता देने का भी सरकार ने निर्णय लिया है।

2. हमारे पुलिस के कर्मचारियों के लिए अस्पताल 50 बेड की क्षमता का भदभदा में अलग से बनाने का निर्णय कैबिनेट ने किया है। इसके लिए आज राशि स्वीकृत हो गई है।

3. हमारी बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना-2 है जो एक महत्वकांक्षी योजना है। हमारे यहां 42 लाख बेटियां मध्यप्रदेश में है। 15 सौ के लगभग बेटियां इस साल कॉलेज में आ आएंगी। इन्हें ₹25 हजार दो किश्तों में देने का ​कैबिनेट ने निर्णय लिया है।

4. इंदौर प्रेस क्लब के मासिक किराए में परिवर्तन करके दस हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। मासिक बड़ी राशि की छूट प्रेस क्लब को दी गई है।