नए साल के पहले ही दिन आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. 1 जनवरी 2023 से गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. आज से गैस सिलेंडर खरीदना महंगा हो गया है. गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली, मुंबई, पटना समेत सभी शहरों में गैस सिलेंडर खरीदना महंगा हो गया है. तो जानिए किस शहर में क्या हैं गैस सिलेंडर के दाम..!!

कौन सा सिलेंडर हुआ महंगा- 

1 जनवरी 2023 से कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर के दाम यथावत बने हुए हैं. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के लिए आपको 25 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे.

कमर्शियल सिलेंडर के दाम-

दिल्ली- 1769 रुपये
मुंबई- 1721 रुपये
कोलकाता- 1870 रुपये
चेन्नई- 1917 रुपये

घरेलू सिलेंडर के दाम-

दिल्ली- 1053 रुपए
मुंबई - 1052 रुपये
कोलकाता - 1079 रुपये
चेन्नई - 1068.5 रुपये

पिछले एक साल में सिलेंडर 153.5 रुपए हुआ महंगा-

घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 6 जुलाई 2022 को हुआ था. पिछले एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 153.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

कब महंगा हुआ सिलेंडर?

साल 2022 में मार्च में घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद मई महीने में फिर से कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई. मई में दूसरी बार कीमतों में 3.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद आखिरी बार जुलाई में कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.