शॉटगन ने लगाया सोनाक्षी के शादी में न आने की खबरों पर फुलस्टॉप, कहा- खामोश, तुम्हारा इससे कोई.....नहीं!


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

शादी में सोनाक्षी के न आने की खबरों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने लगाया पूर्णविराम..!!

शत्रुघ्न सिन्हा की लाड़ली सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी को लेकर सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्मस पर अफवाहों का बाज़ार गर्म था। काफी समय से अफवाह थी कि शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल नहीं होंगे क्योंकि वह अपनी बेटी से नाराज हैं। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने अब इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। अपने अंदाज़ में मीडिया से रूबरू होते हुए शत्रुघ्न ने कहा, "खामोश, इससे तुम्हारा कोई लेना-देना नहीं है।" इसके बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है। 

शॉटगन ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया जा रहा है कि वह अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा से परेशान हैं और शादी टालने की योजना बना रहे हैं। शत्रुघ्न ने इन सभी खबरों को झूठा बताया है। सोनाक्षी 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर रही हैं। शादी के बाद बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। दोनों करीब 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 

मीडिया से बात करते हुए शत्रुघ्न ने कहा, मुझे बताओ, यह किसकी जिंदगी है? यह मेरी इकलौती बेटी सोनाक्षी की जिंदगी है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है और मैं बहुत प्यार करता हूं।' वह मुझे अपनी ताकत कहती है।' मैं शादी में जरूर शामिल होऊंगा।”

शत्रुघ्न ने कहा कि सोनाक्षी को अपना जीवनसाथी चुनने का पूरा अधिकार है और मैं उनके फैसले में उनका समर्थन करता हूं। उन्होंने सोनाक्षी के होने वाले पति जहीर इकबाल के बारे में बात करते हुए कहा कि सोनाक्षी और जहीर एक साथ जिंदगी बिताने वाले हैं। दोनों एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग इस फर्जी खबर को फैला रहे हैं उन्हें सुनकर ऐसा लग रहा है कि वे इस खुशी के मौके पर निराश हैं क्योंकि वे झूठ के अलावा कुछ नहीं फैला रहे है। मैं उन्हें अपने सिग्नेचर डायलॉग के साथ सावधान करना पसंद करता हूं - “खामोश, इससे तुम्हारा कोई लेना-देना नहीं है।”

आपको बता दें कि इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि उन्हें अपनी बेटी सोनाक्षी की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्हें जो भी जानकारी मिली वो मीडिया से मिली। बस फिर क्या मीडिया में इस तरह की ख़बरे चल निकली कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी की शादी से नाराज़ हैं।