भोपाल: राज्य के जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता शिशिर कुशवाह ने जल संसाधन संभाग गुना के प्रभारी कार्यपालन यंत्री संजय कुमार जैन को रबी सिंचाई वर्ष 2023 के निर्धारित लक्ष्य के अनुरुप वर्तमान की जलभराव की उपलब्धता के आधार पर सिंचाई हेतु कार्य योजना नहीं बनाने पर शो-कॉज नोटिस थमा दिया है।
दरअसल, जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंस में यह कमी पाई थी और अप्रसन्नता व्यक्त की थी। प्रभारी कार्यपालन यंत्री को 15 दिनों में जवाब देने के लिये कहा गया है तथा जवाब न देने पर एकपक्षीय कार्यवाही करने की हिदायत दी है।