श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने कुल 3 तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें काउच पर बैठकर कैमरे में बैठकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में वह कैमरे की ओर देख रही है। दूसरी तस्वीर में वह कहीं और देख रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में वह एक बार फिर कैमरे की ओर देख रही हैं। इसमें उन्होंने एक काला कलर का थाई हाई स्लिट गाउन भी पहन रखा है। वहीं उन्होंने मेकअप कर रखा है। उनके बाल खुले हुए हैं।

श्रद्धा कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'करंट मुंडा' इसके अलावा उन्होंने दो ब्लैक एंड वाइट दो दिलों की इमोजी शेयर की है। श्रद्धा कपूर की तस्वीरों को 34 मिनट में 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं उनकी तस्वीरों पर 4200 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर ऑसम, यू आर लुकिंग ब्यूटीफुल, हेभगवान जैसे कमेंट किए है। श्रद्धा कपूर का स्टाइल भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने पिता शक्ति कपूर का 70वां जन्मदिन मनाया था। इस अवसर पर उन्होंने अपने भाई सिद्धांत के साथ की तस्वीरें भी पोस्ट की थी। वहीं उन्होंने हाल ही में गणपति बप्पा के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर की थी।