टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी शीजेन ने एक बड़ा खुलासा किया है, कहा जा रहा है, कि तुनीषा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान ने पुलिस को बताया कि वह "देश के माहौल से बहुत परेशान था" सोमवार को सूत्रों के हवाले से ये बात सामने आई है, कि श्रद्धा वाकर की उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा जघन्य हत्या के बाद शीजेन खान ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया था।
पुलिस हिरासत में अपने पहले दिन के दौरान, शेजान ने वालीव पुलिस को बताया कि उसने श्रद्धा वाकर मामले से उभरने वाले नतीजों को देखने के बाद तुनिशा के साथ संबंध समाप्त कर दिया था। लावा इसके शीजेन और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड तुनिषा अलग-अलग समुदाय से ते थे वहीं दोनों के बीच उम्र का फासला भी बहुत था।
पूछताछ के दौरान, शीजान ने आगे खुलासा किया कि तुनिषा ने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस सूत्रों ने शीजान के हवाले से कहा, "तुनिषा ने हाल ही में अपनी मौत से कुछ दिन पहले आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय मैंने उसे बचाया और तुनिषा की मां को उसका विशेष ध्यान रखने के लिए कहा था।"
24 दिसंबर को एक टीवी शूट के सेट पर तुनिषा अपनी मेकअप वैन के अंदर मृत पाई गईं थीं।इसके एक पखवाड़े पहले तुनिषा और शीज़ान का रिश्ता टूट गया था।
रविवार को महाराष्ट्र के वसई की एक अदालत ने तुनिषा शर्मा की कथित आत्महत्या के मामले में अभिनेता शीजान खान को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
उनको आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तारी के बाद वालीव पुलिस ने अदालत में पेश किया। शीजान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
वालीव पुलिस के मुताबिक, 24 दिसंबर को एक टीवी सीरियल के सेट पर तुनिषा की लाश मिली थी। उन्हें जानकारी मिली कि चाय के ब्रेक के बाद अभिनेत्री अपनी मेकअप वैन में गई और जब वह वापस नहीं आई तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और उसे लटका हुआ पाया।
पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस ने कहा है कि तुनिषा के इस कदम के पीछे उसका जीवन समाप्त करने का कारण एक पखवाड़े पहले शीज़ान के साथ उसका ब्रेकअप हो सकता है।
इस मामले की FIR से पता चला है कि दोनों एक रिश्ते में थे और 15 दिन पहले उनका रिश्ता टूट गया था। मुंबई पुलिस ने कहा कि तुनिषा शर्मा इस बात को लेकर काफी तनाव में थी, जो उनके सुसाइड की वजह बना।
पुलिस ने तुनिषा और शीज़ान दोनों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक लैब में भेज दिए हैं, ताकि दोनों के बीच के कॉल और चैट डीटेल को फिर से पाया जा सके कि दोनों के बीच क्या हुआ और ब्रेकअप के 15 दिनों के बाद किस वजह से तुनिषा की मौत हुई।
शुरुआती जांच के मुताबिक, शनिवार की सुबह तुनिषा सीरियल के सेट पर जाने के लिए खुशी-खुशी अपने घर से निकली थीं।
पुलिस ने कहा कि पहली शिफ्ट की शूटिंग खत्म होने के बाद, शीजान खान और तुनिशा मेकअप रूम में थे, दोनों हमेशा की तरह लंच करने चले गए।
हालांकि, उनके निधन के दिन तुनिषा ने लंच नहीं किया और शीजन के लंच खत्म करने के बाद दोनों ने अपना काम शुरू किया, शीजान सेट पर शूटिंग के लिए चले गए और तुनिषा मेकअप रूम में चली गईं।
चाय के बाद जब तुनिषा शर्मा वापस नहीं आई तो लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस अब उनकी कथित आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि पुलिस ने तुनिषा की मां वनिता शर्मा और उसके चाचा के बयान दर्ज किए हैं।
"इस घटना के बाद परिवार के सदस्य सदमे में हैं। तुनिशा अपनी मां के साथ मीरा रोड स्थित इंद्रप्रस्थ भवन में रहती थी। परिवार का सारा खर्च वह उठाती थी, लेकिन अब वह नहीं रहीं। वहीं तुनिषा के चाचा का कहना है, कि “आरोपी कोई भी हो उसे सजा मिलनी ही चाहिए।”