कंगना रनौत की फ़िल्म इमरजेंसी का एक और अपडेट आया है, फिल्म से कंगना ने श्रेयस तलपड़े का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया है। श्रेयस तलपड़े फ़िल्म में अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका में नज़र आएंगे।

श्रेयस का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कंगना ने लिखा-आपातकाल में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में पेश करते हुए, एक सच्चे राष्ट्रवादी, जिनका देश के लिए प्यार और गौरव अद्वितीय था और जो आपातकाल के समय एक नए युवा नेता थे…।

https://www.instagram.com/p/CggJ0e4Blx-/?utm_source=ig_web_copy_link

हम आपको बता दें इमरजेंसी फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में नज़र आएंगी। कंगना फ़िल्म की डायरेक्टर और प्रोडयूसर दोनों हैं। मणिकर्णिका के बाद डायरेक्टर के तौर पर ये उनकी दूसरी फ़िल्म है। कुछ दिनों पहले ही फ़िल्म से अनुपम खेर का फर्स्ट लुक सामने आया थआ वे फ़िल्म में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की भूमिका में दिखाई देंगे।