श्रुति हासन कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। तभी से उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं|
मैं कोविड-19 की चपेट में हूं : श्रुति हासन
श्रुति ने अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "सभी को नमस्कार। तमाम सावधानियों के बावजूद मैं अभी भी कोविड-19 की चपेट में हूं। धन्यवाद और जल्द ही आपसे मिलते हैं। " श्रुति हासन के संक्रमित होने की खबर आते ही उनके फैंस उनके लिए दुआ करने लगे। वहीं कुछ यूजर्स एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा, जल्दी ठीक हो जाओ। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'आई एम सॉरी फॉर यू। एक अन्य ने लिखा, "मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, जल्दी वापस आ जाओ।" एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोगों ने भी कमेंट किए| अभिनेत्री सोफी चौधरी ने लिखा, "अरे, जल्दी ठीक हो जाओ। बहुत सारा प्यार। " नम्रता शिरोडकर लिखती हैं, "जल्द ठीक हो जाओ।"
वेब सीरीज 'बेस्टसेलर' में नजर आई श्रुति हासन
श्रुति हासन आखिरी बार अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'बेस्टसेलर' में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती, अर्जुन बाजवा, गौहर खान, सत्यजीत दुबे और सोनाली कुलकर्णी ने काम किया है। इसका निर्देशन मुकुल अभ्यंकर ने किया है। यह सीरीज श्रुति हासन का ओटीटी डेब्यू था।