बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हों, लेकिन फिर भा वे  काफी सुर्खियों में रहती हैं। श्वेता एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वो अपनी बेटी नव्या नवेली नंदा के पोडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, श्वेता ने हाल ही में जया बच्चन के साथ इस शो में नव्या के साथ बातचीत की।

इस बीच उन्होंने अपने फाइनेंस और जॉब्स के बारे में जानकारी साझा की। श्वेता बच्चन ने अपने स्कूल-कॉलेज के दिनों को भी याद किया, जब वह अपने भाई अभिषेक बच्चन से पैसे उधार लिया करती थीं। आपको बता दें कि नव्या ने अपने पोडकास्ट में अपनी मां श्वेता बच्चन और दादी जया बच्चन से आर्थिक मजबूती के बारे में बात की थी। चर्चा के दौरान तीनों ने अपनी पहली सैलरी के बारे में भी बात की।

इसके बाद जब मेरी शादी हुई और दिल्ली शिफ्ट हो गई तो मैंने एक किंडरगार्टन में असिस्टेंट टीचर के तौर पर काम किया। वहां मुझे तनख्वाह मिली, मुझे लगता है कि वेतन लगभग तीन हजार रुपये महीना था। मैंने इसे बैंक में डाल दिया।बातचीत के दौरान श्वेता बच्चन ने कहा, 'पैसे से मेरा बहुत खराब रिश्ता रहा है।' श्वेता बच्चन ने इसके लिए अपनी मां जया बच्चन को जिम्मेदार ठहराया। 

उन्होंने कहा कि जया बच्चन ने उन्हें शुरू से ही फाइनेंस के बारे में नहीं सिखाया। 'मुझे कभी यह नहीं सिखाया गया कि फाइनेंस को कैसे मैनेज करना है। ' आपको बता दें कि श्वेता बच्चन एक राइटर और एंटरप्रेन्योर हैं। बातचीत के दौरान श्वेता बच्चन ने कहा कि नव्या अपने दैनिक खर्चों पर नजर रखती हैं और इसके लिए वह एक एक्सेल शीट रखती हैं। श्वेता बच्चन ने कहा, 'मैं अभी भी अपने बिजनेस का फाइनेंस मैनेज नहीं कर रही हूं। हालाँकि, अब मैं फाइनेंसेस को बेहतर ढंग से समझती हूँ।

श्वेता बच्चन ने नव्या से कहा, 'मैं कभी नहीं चाहती कि तुम मेरी तरह बनो। मुझे बहुत खुशी है कि आप और अगस्त्य दोनों इन सब से परिचित हैं। श्वेता ने कहा कि हमारे घर में अब नव्या रोजाना के खर्चे और पैसों के लेन-देन पर नजर रखती है। मैं बस उसे देखती रहती हूँ। 

आपको बता दें कि नव्या का यह एपिसोड 'इकोनॉमिक फ्रीडम' थीम पर आधारित था। नव्या ने इससे जुड़ा एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि, ' फाइनेंस से निपटना मुश्किल है। अगर आप भी ऐसा ही महसूस करते हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए नवीनतम एपिसोड देखें।'