रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के रिलीज होने में सिर्फ 7 दिन बचे हुए हैं। जैसे-जैसे फिल्म की तारीख नजदीक आ रही है सोशल मीडिया पर 'ब्रह्मास्त्र बॉयकॉट' का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ जहां निर्माता फिल्म से जुड़े नए-नए वीडियो लेकर आ रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी लगातार आलिया और रणबीर की फिल्म का बहिष्कार करने के लिए बायकाट ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने आलिया भट्ट के खिलाफ ट्रेंड शुरू कर दिया है।
“If You Don’t Like Me, Don’t Watch Me”.
— Rekha Sharma (@Rekha1sharma1) September 2, 2022
Let's start to complete his wish and Only Boycott👍 #आलिया_My_Foot #BoycottBrahamastra #BoycottbollywoodForever #BoycottbollywoodCompletely pic.twitter.com/Y9D4HtPFbV
आलिया हुई सोशल मीडिया पर ट्रोल-
ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस आलिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यूजर्स आलिया भट्ट को ट्रोल कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि वह यह फिल्म नहीं देखेंगे। इतना ही नहीं आलिया भट्ट का नाम ट्रेंड करने वाले यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आलिया माई फुट'। अब सवाल यह है कि दर्शक फिल्म का विरोध क्यों कर रहे हैं?
“If You Don’t Like Me, Don’t Watch Me”.
— Suman Rastogi (@SumanRastogi6) September 2, 2022
Lets show #आलिया_My_Foot the power of Unity ... #BoycottBramhastra #BoycottBollywood pic.twitter.com/JPlN59EhLI
बता दे कि कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बयान दिया था कि अगर लोग उन्हें देखना पसंद नहीं करते हैं तो उन्हें उनकी फिल्में नहीं देखनी चाहिए और साथ ही उन्होंने कहा कि 'ट्रोल्स माई फुट', मेरे पास नहीं है। आलिया के इसी बयान के चलते लोग अब उन्हें 'आलिया माई फुट' कहकर ट्रोल कर रहे हैं। अब जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है लोग रणबीर और आलिया को ट्रोल कर रहे है।
Alia Bhatt aka Parvati of #BoycottBrahmastra ki Qismat ka Sikandar won't consume sugar even one bit but will make crores selling sugary products 🤷♂️#आलिया_My_Foot https://t.co/4mcfGyiu1G
— Sunny_Rajput (@Sunny_Rajput87) September 1, 2022
लोगों ने किया ट्रोल, लिखा- हमें कम मत समझना
सोशल मीडिया पर आलिया को ट्रोल करने वाले कई यूजर्स ने एक्ट्रेस को सलाह दी कि वह उन्हें बिल्कुल भी कम न समझें। एक यूजर ने लिखा, चलो 'शुरू करते हैं, आलिया माई फुट'। आलिया और रणबीर की फिल्म पर अब लोगों का गुस्सा साफ़ झलक रहा है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले आलिया भट्ट के बाद रणबीर का बीफ खाते हुए एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था।
Boycott brahamastra ready guess..#BoycottVikramVedha#BoycottAliaBhutt #BoycottLiger #BoycottDobaara #boycott team idk a poor#boycott bharamstra#boycottamitabhbacchan#BoycottBramhastraMovie pic.twitter.com/QByGhmd4v8
— Kundansingh (@Kundans81421419) August 25, 2022