सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने जा रहे है। दोनों लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके लिए दोनों ने एक गाने को इसका जरिया बनाने का सोचा है। यह जोड़ी ब्लॉकबस्टर जोड़ी नामक एक गाने में दिखाई देगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

कई सालों तक डेट करने के बाद भी सोनाक्षी और जहीर दोनों सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। जहीर इकबाल ने नोटबुक के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। अभी तक इस जोड़े का अपने अफेयर को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में दोनों ने बस यही कहा है कि वे "सिर्फ दोस्त" हैं, लेकिन अब पता चला है कि दोनों एक गाने के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे। गीत को  'ब्लॉकबस्टर जोड़ी' नाम दिया गया है। गाना जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर के हालिया मजाक ने प्रशंसकों दोनों के रिश्ते के बारे में भी चिंतित कर दिया था। पिछले महीने सोनाक्षी के बर्थडे पर जहीर ने सोनाक्षी का एक वीडियो शेयर किया था और लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे सोंजज... थैंक यू मुझे न मारने के लिए.. आई लव यू.. यहां और भी बहुत कुछ है खाना, फ्लाइट, प्यार और हंसी। P.s - यह वीडियो उस पूरे समय का सार है जबसे हम एक-दूसरे को जानते हैं .." इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, सोना ने जवाब दिया, "थांकक्क उउ लव यू अब मैं उउउउउ को मारने आ रही हूं।"

इस रिलेशन में काफी लंबे समय से होने के बावजूद, दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया, लेकिन जल्द ही ब्लॉकबस्टर जोड़ी के साथ ये बदलने वाला है।

काम की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा अमेज़न प्राइम वीडियो पर एक पुलिस पर आधारित सीरीज़ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी। एक पुलिस अधिकारी के रूप में उनका पहला लुक देखकर फैन्स पहले ही उत्साहित हैं।