नागार्जुन की द घोस्ट में एक एक्शन सीक्वेंस के लिए ट्रेनिंग करते समय सोनल चौहान के पैर में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टर के वार्न करने के बाद भी सोनल ने ट्रेनिंग भी पूरी की और एक्शन सीन का शूट भी पूरा किया। नागार्जुन अभिनीत द घोस्ट 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पैर में फ्रैक्चर होने के तुरंत बाद सोनल को हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे आराम करने की सलाह दी, सोनल ने समय के महत्व को महसूस किया और लेग ब्रेस लगाकर अपनी ट्रेनिंग पूरी की। सोनल के पैर में फ्रैक्चर वाली एक फोटो और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

सोनल चौहान अपनी आने वाली फिल्म द घोस्ट में एक इंटरपोल ऑफिसर  की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल तेजी से चल रही है। हालांकि डॉक्टर ने उन्हें अगले छह हफ्तों तक ट्रेनिंग या शूटिंग से दूर रहने को कहा था। चूंकि सोनल जानती थी कि द घोस्ट को जल्द ही पूरा किया जाना है, इसलिए उसने लेग ब्रेस के साथ काम करने का फैसला किया। एक्टर्स और क्रू मेंबर्स ने सोनल के प्रोफेशनेलिज्म और समर्पण की सराहना की।

निर्देशक प्रवीण सत्तारू की द घोस्ट में नागार्जुन मुख्य भूमिका में हैं। सोनल चौहान, गुल पनाग, अनिखा सुरेंद्रन, मनीष चौधरी, रवि वर्मा और बिलाल हुसैन सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। द घोस्ट के टीजर को खूब प्यार मिला था।