बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम ने बेटे को जन्म दिया है। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा के घर शनिवार को यह खुशी आई। सोनम के पिता और दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने यह गुड न्यूज शेयर की।
सोनम और नन्हा मेहमान दोनों ही एकदम स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। वहीं इस न्यूज के बाद सोनम और आनंद आहूजा के साथ अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर को बधाईयों का तांता लग गया है।
अनिल कपूर का सबसे पहले बधाई देने वालों में अपने जमाने की मशहूर अदाकारा नीतू कपूर रहीं। उन्होंने अनिल कपूर के इंस्टा पर लिखा- नाना और नानी को बधाई।