बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर जल्द ही खुशियां आने वाली है। सोनम जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोनम मां बनने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं उनके परिवार में आने वाले बच्चे को लेकर काफी तैयारियां चल रही हैं। आए दिन सोनम बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।

वहीं हाल ही में लंदन में सोनम ने एक ग्रैंड बेबी शावर पार्टी रखी थी। बेबी शावर की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। इसी बीच अब सोनम की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। डिलीवरी से पहले सोनम ठीक फील नहीं कर रही हैं। इस बात की जानकारी खुद सोनम ने अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर करके दी है।