बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। सोनम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा शेयर की जा रही है जिसमें एक्ट्रेस एक छोटे से बच्चे के साथ अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि यह फोटो फेक यानि की नकली है। एक्ट्रेस ने अभी तक बच्चे को जन्म नहीं दिया है।
हालाँकि तस्वीर वायरल होने के बाद से फैंस सोनम को मां बनने की बधाई दे रहे हैं। वायरल फोटो में सोनम कपूर की तस्वीर को फोटोशॉप के जरिए तैयार किया गया है और उनके मां बनने की झूठी खबर फैलाई जा रही है। सोनम और आनंद आहूजा ने इसी साल मार्च में माता-पिता बनने की घोषणा की थी और तभी से सोनम की प्रेग्नेंसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं।

बता दें कि सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा मार्च में की थी। इसके बाद से ही वह कई बार अपने बेबी बंप के साथ अपना फोटोशूट करवा चुकी हैं। उनकी यह फोटोज फैंस ने खूब पसंद भी की हैं। जानकारी के मुताबिक सोनम इस समय थर्ड ट्राइमेस्टर में है, जिसकी वजह से उनकी डिलिवरी में अभी समय है।
