रिश्ता क्या कहलाता है टीवी पर सबसे लंबे समय से चले आ रहे शोज में से एक हैं। इसे दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिलता है, खासकर सेपरेशन ट्रैक के बाद से। फैंस शो के नए कलाकारों से काफी इम्प्रेस हुए और उन्हें खुले दिल से नविका कोटिया और मृणाल जैन का स्वागत किया। दोनों किरदार, शो में एक नई कहानी जोड़ रहे हैं और कहानी में नए मोड़ला रहे हैं। शो में माया का किरदार निभाने वाली नविका कोटिया ने सोशल मीडिया पेज पर अपनी हेल्थ को लेकर खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि वो पिछले 3 दिनों से बीमार हैं और हॉस्पिटल में एडमिट भी हैं। नविका ने अस्पताल में भर्ती होने की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वो अस्पताल की बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। नर्स और डॉक्टर उनकी एमआरआई की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही पिछली पोस्ट में नविका ने बताया कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार निभाने वाली उसकी प्यारी दोस्त पलक सिधवानी उससे मिलने आई थी।

एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स को अपना ख्याल रखने के । लिए थैंक्यू भी कहा। शो की बात करें तो नविका ने शो में माया के रूप में एंट्री की जो डॉ. कुणाल खेड़ा की बहन हैं। उसका एक सिंगर बनने का सपना है, लेकिन उसे नहीं पता कि यह पूरा कैसे होगा।