राजधानी भोपाल में एक हिट एंड रन का केस सामने आया है। भोपाल के नारायण नगर में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के साथ ही पुलिसकर्मी कार के साथ ही उड़ा चला गया। मौके पर तीन और भी पुलिस कांसटेबल मौजूद थे जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।

घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसमें यह देखा जा सकता है कि चार पुलिसकर्मी जो गश्त पर सड़क के किनारे खड़े हुए थे, एक तेज रफ्तार कार उनकी ओर आती है और एक अधिकारी को टक्कर मार देती है। कार की रफ़तार काफी तेज थी।

आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है, कि टक्कर में पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, इलाज जारी है।